Tuesday, October 20th, 2026

आंदोलन को तोड़ने के लिए रचे जा रहे हैं कई षड्यंत्र: कपिल सिब्बल

नई दिल्ली
गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा में अब दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। कई राजनीतिक दलों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर अब सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार को मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, वे लोग सीधा लाल किला चले गए और वो लोग खुद कह रहे हैं कि हमें किसी ने नहीं रोका। ये आंदोलन के खिलाफ षड्यंत्र था। कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, बिना इजाजत के कोई लाल किले में नहीं पहुंच सकता। वे लोग सीधा लाल किला चले गए और वो लोग खुद कह रहे हैं कि हमें किसी ने नहीं रोका। आंदोलन को तोड़ने के लिए कई षड्यंत्र रचे जा रहे हैं।

किसानों की ट्रैक्टर रेली को दौरान हुई हिंसा के लिए अब विपक्षी पार्टियों समते संयुक्त किसान मोर्चा ने भी बीजेपी को जिम्मेदार माना है। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा 30 जनवरी यानी आज पूरे देश में किसान आंदोलन को सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है। इस मौके पर किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि दिल्ली समेत पूरे देश में जहां-जहां कृषि कानूनों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं, वहां आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल की जाएगी। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने न सिर्फ आंदोलनकारियों बल्कि सभी देशवासियों से अपील की है कि वे इस एकदिवसीय भूख हड़ताल में शामिल हों। किसानों के आंदोलन को हिंसक बनाने वालों की पहचान कर सजा देना जरूरी
 

 

#कपिल सिब्बल

Source : Agency

पाठको की राय